
हापुड़ का अटल गौरव पार्क बना प्रेमी युगल की मनोरंजन स्थली
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के तहसील चौपला से चंद कदमों की दूरी पर गढ़ रोड पर अटल गौरव पार्क स्थित है। अब यह पार्क प्रेमी युगलों के लिए मनोरंजन की स्थली साबित हो रहा है।
रोजाना दर्जनों प्रेमी युगल कंधे पर पिट्ठू बैग, एक हाथ में मोबाइल और दूसरे हाथ में फोन लेकर अटल गौरव पार्क में पहुंचते हैं और एकांत कोने में बैठकर धीरे-धीरे फुसफुसाने लगते हैं। बैग से नमकीन व चिप्स निकालकर खाते हुए इधर-उधर निहारते हैं। कि उन्हें कौन-कौन देख रहा है।
प्रेमी युगल के यह निश्चित होने पर उन्हें कोई रोकने वाला नहीं है तो फिर वह ओछी हरकतों पर उतर आते हैं। मोबाइल में पोर्न फिल्म देखने तथा ठहाके लगाकर हंसने का सिलसिला शुरू हो जाता है। पार्क में स्वास्थ्य लेने के लिए आने वाले बुजुर्गों का ध्यान इधर-उधर भटक जाता है।
पुलिस की स्वाट टीम को अटल गौरव पार्क का समय-समय पर विकसित करके प्रेमी युगलो पर कड़ी नजर रखनी चाहिए।
जय गुरुदेव ज्वेलर्स से खरीदें सोने, चांदी व डायमंड की ज्वेलरी: 9634998846

























