हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : नगर पालिका परिषद हापुड़ ने गढ़ रोड पर एक बड़ा पार्क विकसिक किया जिसका नामकरण देश के भूतपूर्व प्रधानमंत्री स्व.अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर अटल गौरव पार्क के नाम से किया गया है। अटल गौरव पार्क के निर्माण पर पालिका ने करीब डेढ़ करोड़ रुपए खर्च किया है।
मेरठ-हापुड़ संसदीय क्षेत्र से भाजपा सांसद राजेंद्र अग्रवाल, विधायक विजयपाल आढ़ती व चेयरमैन प्रफुल्ल सारस्वत ने गुरुवार को लोकार्पण कर नागरिकों के लिए खोल दिया। नागरिक अब सुबह-शाम पार्क में भ्रमण कर स्वास्थ्य लाभ उठा सकेंगे।
अटल गौरव पार्क में क्या है खास बातें, आइए हम आपकों बताते है। अटल गौरव पार्क हापुड़ शहर के मध्य बीचों-बीच गढ़ रोड पर आर्यनगर के सामने है। यह पार्क सुबह-शाम नागरिकों के लिए खुला रहेगा और नागरिकों की सुरक्षा के लिए गार्ड तैनात रहेगा। रंगीन फव्वारे, बच्चों के लिए झूले लगाए जाएं, लोगों के बैठने के लिए बैंच, घूमने के लिए ट्रैक, शुद्ध पेयजल, लाइटें व शौचालय आदि की व्यवस्था की गई है।
सांसद राजेंद्र अग्रवाल व चेयरमैन प्रफुल्ल सारस्वत ने कहा कि अटल गौरव पार्क हापुड़ की जनता के लिए स्वास्थ्य की दृष्टि से लाभकारी सिद्ध होगा। इस अवसर पर सांसद ने अटल गौरव पार्क का भ्रमण भी किया। इस दौरान सांसद राजेंद्र अग्रवाल, विधायक सदर विजयपाल आढ़ती, नगर पालिका परिषद हापुड़ के चेयरमैन प्रफुल्ल सारस्वत, भाजपा जिला अध्यक्ष हापुड़ उमेश राणा, जिला प्रभारी मानसिंह गोस्वामी, जिला महामंत्री पुनीत गोयल, शहर अध्यक्ष हापुड़ विनीत दीवान, भाजपा नेता रमेश अरोड़ा, प्रवीण सेठी, मनोज कर्णवाल, सभासद नरेश भाटी, सभासद मरगूब त्यागी, सभासद बिरजू, उद्यमी सोनू चुग, व्यापारी अशोक बबली, व्यापारी विजेंद्र सिंघल, चंद्र आदि उपस्थित रहे।



























