
हापुड के एलायंस जयपुर में सम्मानित
हापुड, सीमन (ehapurnews.com): एलायंस क्लब इंटरनेशनल के तत्वावधान में जयपुर स्थित रामदा होटल में आयोजित भव्य अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में एक गरिमामय समारोह संपन्न हुआ।
इस अवसर पर संस्था के संस्थापक एवं पूर्व अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष सतीश लखोटिया द्वारा हापुड़ के प्रख्यात कवि डॉ. अनिल बाजपेई को अंतरराष्ट्रीय प्रवक्ता तथा अजय बंसल को अंतरराष्ट्रीय निदेशक के महत्वपूर्ण दायित्वों की विधिवत शपथ दिलाई गई।
इन प्रतिष्ठित दायित्वों को ग्रहण करने के उपरांत हापुड़ की समस्त शाखाओं के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने दोनों को हार्दिक बधाइयाँ एवं शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।
इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त करते हुए अजय बंसल ने कहा कि—
“यह दायित्व केवल एक पद नहीं, बल्कि सेवा, समर्पण और संगठन को वैश्विक स्तर पर नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने का सुअवसर है। वह पूर्ण निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ इस जिम्मेदारी का निर्वहन करेंगे।”
वहीं डॉ. अनिल बाजपेई ने अपने उद्बोधन में कहा कि—
“यह सम्मान केवल हापुड़ का ही नहीं, बल्कि समूचे साहित्यिक एवं सामाजिक परिवार का सम्मान है। वह अपने दायित्वों का निर्वहन पूर्ण पारदर्शिता, समर्पण और सृजनात्मक ऊर्जा के साथ करते हुए संस्था को नई दिशा प्रदान करने का प्रयास करेंगे।”
इस गरिमामय अवसर पर पूर्व इंटरनेशनल चेयरमैन
डॉ. अनिल बाजपेई, मल्टीपल काउंसिल चेयरमैन अजय बंसल,
माधव शाखा के अध्यक्ष मोहित अग्रवाल, अनुज गोयल, ध्रुव गुप्ता, मुदित बंसल,प्रदीप गर्ग,सौरभ मित्तल,धर्मेंद्र गोयल क्रिस्टल के अध्यक्ष रवि मोहन गर्ग, वाइस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर भगवंत गोयल एवं डिस्ट्रिक्ट कैबिनेट कोषाध्यक्ष राहुल गुप्ता,विश्वास गोयल को उनके उत्कृष्ट सामाजिक योगदान एवं संगठन के प्रति समर्पण हेतु अंतरराष्ट्रीय अवॉर्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया।
हापुड़ की विश्वसनीय कपड़ों की दुकान “रामदास मोहनलाल माहेश्वरी बजाज” से खरीदें लहंगा, लेडीज सूट, डिजाइनर साड़ियां, स्टॉल, ज्वेलरी बहुत कुछ: 9927870069

































