👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की हवा अभी भी जहरीली बनी हुई है। शहर का एयर क्वालिटी इंडेक्स 254 के आसपास दर्ज किया गया जो कि खराब श्रेणी में आता है। ऐसे में लोगों को गले में खराश, आंखों में जलन की समस्या हो रही है। शनिवार की सुबह लगभग 10:00 बजे पीएम 2.5 के अनुसार हापुड़ का एयर क्वालिटी इंडेक्स 254 दर्ज किया गया। प्रदूषण के इस स्तर से लोगों को परेशानी हो रही है। हवा की तबीयत ना सुधरने से लोगों के स्वास्थ्य पर भी असर पड़ रहा है। हवा का खराब श्रेणी में रहना चिंता का विषय है। प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए स्थाई समाधान की जरूरत है।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264































