
पहले से सुधरी हापुड़ की हवा, एक्यूआई 146 दर्ज
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की हवा में पहले से काफी ज्यादा सुधार हुआ है। गुरुवार की दोपहर करीब 2:00 के आसपास हापुड़ का एयर क्वालिटी इंडेक्स 146 अंक दर्ज किया गया। पहले के मुकाबले हापुड़ की हवा में काफी सुधार हुआ है लेकिन अभी भी हापुड़ की हवा शुद्ध नहीं है। यदि एयर क्वालिटी इंडेक्स 50 से नीचे होता है तो हवा साफ मानी जाती है। 51 से 100 के बीच हवा थोड़ी प्रदूषित मानी जाती है जबकि 101 से 200 के बीच होने पर हवा खराब मानी जाती है जिससे सांस लेने में दिक्कत होती है।

हापुड़ की हवा में पहले से काफी ज्यादा सुधार हुआ है। नवंबर के महीने में हापुड़ का एयर क्वालिटी इंडेक्स 450 के आंकड़े को भी पार कर गया था जिसकी वजह से लोगों को आंखों में जलन व गले में खराश की शिकायत हो रही थी लेकिन गुरुवार को हापुड़ का एयर क्वालिटी इंडेक्स गिर कर 146 अंक दर्ज किया गया। हवा की सेहत पहले से काफी ज्यादा सुधरी है जिसमें अभी भी सुधार की जरूरत है।
सभी प्रकार के बीमों के लिये संपर्क करें : 9756129288

































