हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ में हवा की गुणवत्ता बेहद खराब स्थिति में है। हापुड़ का एयर क्वालिटी इंडेक्स पीएम 2.5 के अनुसार शनिवार सुबह 9:00 बजे 326 यानी बेहद खराब स्थिति में दर्ज किया गया। हवा की गुणवत्ता इतनी खराब है कि यह लोगों को बीमार बनाने के लिए काफी है। घर से बाहर निकलने वालों को आंखों में जलन और गले में खराश की शिकायत हो रही है। सुबह के समय स्मॉग छाने के कारण लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है। तेज बारिश या तेज हवा से ही यह प्रदूषण कम हो सकता है।
CALL TANARA DESIGNS FOR INTERIORS, FURNITURE, DECOR @ 7457852854

























