हापुड सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के न्यू शिवपुरी निवासी अदिति सक्सेना पुत्री सुनील सक्सेना ने हापुड़ का नाम पूरे देश में रोशन किया है जिन्होंने नीमराना यूनिवर्सिटी से बीए एलएलबी उत्तीर्ण की और यूनिवर्सिटी टॉप करते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया। 23 वर्षीय अदिति की इस सफलता पर परिवार में खुशी की लहर है जिन्हें बधाई देने वालों का सिलसिला लगा है।
अदिति की माता पूनम सक्सेना ने बताया कि वह बचपन से ही मेधावी छात्रों में से हैं जिन्होंने दसवीं कक्षा में भी क्लास टॉप की थी। अदिति के पिता सुनील सक्सैना एलआईसी में कार्यरत हैं। अदिति फिलहाल जबलपुर यूनिवर्सिटी से एलएलएम कर रही हैं।
ये भी पढ़ेःहाट सूप ठंड मे,वेट लॉस करने मे देंगे चौकाने वाले फायदे
https://healthycharcha.in/hot-soup-will-give-surprising-benefits-in-winter-and-weight-loss/
























