👁 0 views Views
जनपद हापुड़ में कोरोना के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं आज एक और कोरोना संक्रमित मरीज मिलने से जनपद में कोरोना मरीज़ों की संख्या 17 हो गई है.
प्रशासन को आज 228 रिपोर्ट प्राप्त हुई हैं जिसमे से एक रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है. यह मामला तहसील धौलाना के कुराना गाँव में मिला है. बता दें कि धौलाना पहले से ही हॉटस्पॉट के रूप में चिन्हित है.
जनपद में ये 18वॉ केस है हालांकि जनपद में 18 अप्रैल को एक मरीज ठीक हो चुका है जिसकी रिपोर्ट पुन: नेगेटिव पाई गई थी.


























