
हापुड़: फांसी के फंदे पर लटका मिला युवक का शव
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के मोहल्ला कोटला मेवतियान में एक युवक का शव मंगलवार को फांसी के फंदे से लटका मिला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार पता चला है कि मोहल्ला कोटला मेवतियान के महिपाल सिंह के तीन बेटों में से बड़े बेटे प्रवीण की 2 साल पहले ही मौत हो चुकी है। इसके बाद प्रवीण की विधवा पत्नी सारिका का विवाह उनके छोटे बेटे अंकित से कर दिया था। अंकित पल्लेदारी का काम करके परिवार का पालन पोषण कर रहा था।
पुलिस ने बताया कि पति-पत्नी के बीच आए दिन किसी न किसी बात को लेकर विवाद होता रहता था। मामला करीब 20 दिन पहले का है जब महिपाल अपनी पत्नी और छोटे पुत्र निक्की के साथ बेटी के यहां चंडीगढ़ चले गए। बताया गया है की घटना सोमवार की है अंकित और उसकी पत्नी के बीच फिर से विवाद हो गया जिसके बाद अंकित मकान में बने ऊपर कमरे में चला गया और फांसी के फंदे पर लटक गया। जब सारिका रात में कमरे में पहुंची तो उसने अंकित का शव फंदे से लटका हुआ देखा। सारिका का शोर सुनकर मोहल्लेवासियों ने महिपाल को सूचना दी जिसके बाद महिपाल परिजनों के साथ घर पहुंचे।
सूचना मिलने पर थाना प्रभारी एसएचओ विनोद पांडे पुलिस बल व फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। थाना प्रभारी ने बताया कि मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है फिलहाल जांच जारी है पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
We at Kansal Classes are looking for an experienced faculty for science TGT who has a grip on all three parts.
Contact us on : 7037494586

































