
हापुड़: मेघालय की युवती के साथ युवक ने किया रेप, पुलिस जांच में जुटी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र के गांव दोयमी के रहने वाले युवक द्वारा मेघालय की युवती के साथ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने और उसकी वीडियो को इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित करने का मामला सामने आया है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस जांच में जुट गई है। बताया जा रहा है कि गांव में भी पुलिस बल तैनात है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
जानकारी के अनुसार दोयमी के रहने वाले एक युवक पर आरोप है कि उसने मेघालय की रहने वाली है एक युवत से जान पहचान कर उसे प्रेमजाल ने फंसा लिया और शादी का झांसा देकर उसे दिल्ली के होटल में बुलाया जहां रेप किया। इस दौरान उसने अश्लील वीडियो बना ली जिसे उसने सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010

































