
हापुड़: पुलिस लाइन गेट के पास युवक पर हमला, मुकदमा दर्ज
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र की मेरठ रोड पर स्थित पुलिस लाइन गेट के पास एक युवक पर चार अज्ञात बदमाशों ने हमला कर दिया। इस दौरान युवक को गंभीर चोट आई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने अज्ञात आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है।
देहात क्षेत्र के गांव असौड़ा निवासी गंगादास ने बताया कि पुलिस लाइन गेट के पास चार युवकों ने उसे रोक लिया और गाली-गलौज शुरू कर दिया। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की। हमलावर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग की पीड़ित महिलाएं अब रविवार को भी डॉ. रुचिका गुप्ता से ले सकेंगी परामर्श: 8979824365


























