हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : नॉएडा सेक्टर 24 कोतवाली पुलिस ने जनपद हापुड़ के निवासी एक युवक को 11 वर्ष की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार नोएडा कोतवाली सेक्टर 24 क्षेत्र के गांव की रहने वाली महिला ने पुलिस से शिकायत की थी कि उसकी बेटी को पड़ोसी आमिर बहला-फुसलाकर ले गया और 11 वर्ष की मासूम के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने हरकत में आते हुए बच्ची का मेडिकल कराया और पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया। पुलिस ने आरोपी आमिर को सोमवार को नॉएडा के मोरना बस स्टैंड से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी आमिर हापुड़ के गांव सलाई का रहने वाला है।
B.TECH, B.PHARM, B.ARCH, BCA, BBA, MBA, M.PHARM में एडमीशन के लिए कॉल करें: 7251000130/31





























