हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ निवासी एक व्यक्ति जनपद बुलंदशहर पुलिस द्वारा अपने तीन साथियों के साथ गिरफ्तार किया गया है। इन चारों पर वाहन चोरी का आरोप लगा है जिनसे 23 मोटरसाइकिल समेत 24 वाहन बरामद किए गए हैं। आपको बता दें कि जनपद बुलंदशहर के कोतवाली देहात पुलिस, अनूपशहर मार्ग पर शनिवार की रात को चेकिंग कर रही थी कि इसी दौरान उसने वाहन चोर गिरोह के चार सदस्यों को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में से एक हापुड़ का है जिसका नाम बबलू सिंह है। वहीं पुलिस ने बबलू सिंह के साथी मेरठ निवासी दानिश उर्फ समीर, गाजियाबाद के अभिषेक उर्फ शिवम और सद्दाम को गिरफ्तार किया है जिन की निशानदेही पर पुलिस ने एक खंडहर से 23 मोटरसाइकिल समेत 24 वाहन बरामद किए हैं। वहीं दो तमंचे, दो चाकू कारतूस, प्रिंटर स्कैनर भी पुलिस ने बरामद किया है।

लेडीज कपड़ों पर पाएं 50% डिस्काउंट: 7817840559, 9927143205




























