हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद मेरठ में आयोजित हुई पांचवी टॉप शूट शूटिंग प्रतियोगिता में हापुड़ की छात्राओं ने 12 गोल्ड, 3 सिल्वर और दो कांस्य पदक हासिल किए हैं। दरअसल मेरठ की एक यूनिवर्सिटी में 3 से 5 जनवरी तक शूटिंग प्रतियोगिता का आयोजन हुआ था जिसमें श्रीमती ब्रह्मा देवी सरस्वती बालिका विद्या मंदिर की छात्राओं ने बाजी मारी है। छात्रा अदिति चौधरी ने राइफल इवेंट की चैंपियन ऑफ चैंपियन प्रतियोगिता में आठवां स्थान हासिल किया। विद्यालय की छात्राओं ने प्रतियोगिता में 12 गोल्ड मेडल, 3 सिल्वर और दो कांस्य पदक हासिल किए हैं।
चखें पिज़्जा पराठा का स्वाद: 9358234622, 8535058588


























