
👁 40 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की गढ़ रोड पर देव नंदिनी फ्लाईओवर के नीचे स्थित ठेकों के विरोध में उतरी महिलाओं ने जमकर हंगामा किया। हाथों में लाठी लेकर पहुंची महिलाओं ने ठेकों को बंद कराने की मांग की। महिलाओं का कहना है कि शराब के ठेकों के कारण कई परिवार बर्बाद हो रहे हैं या बर्बाद होने की कगार पर हैं। ऐसे में इन शराब के ठेकों को बंद किया जाए। शराब के सेवन के कारण युवा पीढ़ी पर गलत असर पड़ रहा है। गुस्साई महिलाएं बुधवार को हापुड़ की गढ़ रोड पर स्थित ठेकों पर पहुंची और गढ़ चुंगी पर मौजूद ठेकों के खिलाफ आवाज उठाई और जमकर विरोध प्रदर्शन किया।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग की पीड़ित महिलाएं अब रविवार को भी डॉ. रुचिका गुप्ता से ले सकेंगी परामर्श: 8979824365





























