
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के माता चंडी रानी के मंदिर में रविवार को शिव महापुराण कथा का हर्षोल्लास के साथ शुभारंभ हो हुआ। कथा का आयोजन 13 जुलाई से 20 जुलाई तक किया जाएगा। कथा के शुभारंभ से पहले भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया गया जिसका विभिन्न स्थानों पर स्वागत किया गया। कलश यात्रा शीतला माता मंदिर से शुरू होकर विभिन्न गलियों से होते हुए चंडी मंदिर पर संपन्न हुई। यात्रा के दौरान महिलाएं सिर पर कलश लेकर चल रही थी और गाजे वाजे की धुन पर गायकों द्वारा भजन गाए जा रहे थे। ऐसा लग रहा था कि हापुड़ में ही मिनी वृंदावन बन गया हो। बरसात के बावजूद भक्तों का उत्साह देखने लायक था। उसके बाद कथावाचक ने कथा का शुभारंभ किया। इस मौके पर जय प्रकाश शर्मा मुन्नी ,सुरेश चंद बंसल, विकास गुप्ता, संजीव गोयल, कपिल कुमार प्रशांत गर्ग ,संदीप, विवेक गुप्ता,,अखिल सिंघल,गौरव सिंघल, दोनों समिति, मयंक ढींगरा, नेहा सिंघल, हेमा गुप्ता, कविता गुप्ता, ऋतु गोयल, पिंकी सिंघल,आदि भक्त शामिल थे।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264

































