हापुड़: महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला आदर्श नगर कॉलोनी निवासी महिला रमेश देवी की संदिग्ध परिस्थितियों में जिला अस्पताल में मृत्यु हो गई। इसके बाद मृतका के पुत्र अभिनव ने अस्पताल पर हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद महिला की मौत के कारण का पता चल सकेगा।
मोहल्ला आदर्श नगर कॉलोनी निवासी अभिनव ने बताया कि उसकी 58 वर्षीय मां रमेश देवी सोमवार की दोपहर जिला अस्पताल से दवाई लेने के लिए गई थी। केशव नगर चौकी से फोन आया कि उसकी मां जिला अस्पताल में मृत अवस्था में है। इसके बाद वह जिला अस्पताल पहुंचे और मां को मृत अवस्था में देख उनके होश उड़ गए।
बताया जा रहा है कि महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस विभिन्न पहलुओं पर जांच कर रही है।
दिल्ली की डॉ शूची तनेजा दुआ अब हापुड़ शहर में : 7017732103



























