👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : विजय दशमी पर्व पर बुधवार को हापुड़ के नजदीक के गांव नान में मां दुर्गा मंदिर परिसर में राम चरित मानस के अखंड पाठ व हवन का आयोजन किया गया। हवन में ग्रामीणों ने वैदिक मंत्रों के साथ आहुतियां अर्पित की और प्रभु से विश्व कल्याण की कामना की। मां दुर्गा मंदिर के वार्षिकोत्सव पर भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर अपनी-अपनी आस्था व्यक्त की।
धर्म मेडिकल स्टोर की ओर से विजयादशमी की हार्दिक शुभकामनाएं: 9837509509

































