हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ में आए दिन लगने वाले जाम की समस्या को देखते हुए जिला प्रशासन ने कमर कस ली है. जिलाधिकारी मेधा रूपम ने शहर को जाम मुक्त करने के लिए सात साल पुराने प्रोजेक्ट के प्रस्ताव की फाइल को तलब किया है जिसमें गढ़-दिल्ली रोड पर करीब एक किलोमीटर लंबे फ्लाईओवर को बनाने की योजना है. ऐसे शहर में लगने वाले जाम से निजात मिलेगी.
आपको बता दें कि 7 साल पहले 2015-16 में तत्कालीन जिलाधिकारी अजय यादव ने करीब 300 करोड रुपए का एक प्रस्ताव तैयार किया था जिसके तहत मेरठ तिराहा और तहसील चौराहा के ऊपर से करीब एक किलोमीटर लंबा फ्लाईओवर तैयार करने की रूपरेखा बनाई गई थी. डीएम के स्थानांतरण के बाद प्रस्ताव सिर्फ कागजों में ही सिमटा रह गया.
जिलाधिकारी मेधा रूपम ने 7 साल पुराने प्रस्ताव की फाइल को तलब किया है जिससे शहर को जाम मुक्त किया जा सके. इसके चलते शहर के ऊपर से 1 किलोमीटर लंबा फ्लाईओवर बनाया जा सकता है.
Very excited to share selection of our student – Himanshu Giri with Jumps Auto Pvt. Ltd.




























