हापुड़, सीमन(ehapurnews.com): जनसंख्या समाधान फ़ाउंडेशन हापुड़ की एक रविवार को मैडिकल मार्केट, जवाहर गंज हापुड़ में चौधरी कमल सिंह प्रधान नवादा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।बैठक में 03जुलाई 2022 को जन्तर मंतर दिल्ली के धरना-प्रदर्शन में बसों द्वारा हापुड़ से 1000 लोगों के पहुँचने का लक्ष्य रखा गया है जिसके लिये सभी साथी आज से ही पूरे मनोयोग से प्रयास करेंगे और 03 जुलाई 2022 को पूरे भारत से एक लाख लोग दिल्ली में जन्तर मंतर पर शान्ति पूर्वक धरना प्रदर्शन करेंगे ताकि देश में दो बच्चों का क़ानून बने और देश के सभी नागरिकों पर समान रूप से लागू हो।
साथ ही 11 जुलाई 2022को विश्व जनसंख्या दिवस पर पूरे देश के हर ज़िले में धरना प्रदर्शन व ज्ञापन दिए जायेंगे उसी के जिला हापुड़ में विशाल रैली कर धरना प्रदर्शन के बाद दो बच्चों का कानून बना कर लागू करने के लिए ज्ञापन दिया जाएगा।
बैठक में जिलाध्यक्ष राजेंद्र गुर्जर ,सुन्दर कुमार आर्य जिला महासचिव,, अनिल गुप्ता, मनोज अग्रवाल, विजय मित्तल, मनवीर चोधरी, जयकरण सिह बंसल, कविता बाना, मधु गुप्ता, परविंदर त्यागी ,प्रदीप कुमार आर्य, ओमप्रकाश, सुधीर त्यागी, अमरेश त्यागी ,कमल सिंह चौधरी, सुधांशु गोयल ,मुकेश अग्रवाल, वैभव आर्य , डाक्टर बृजबाला आदि ने विचार वयक्त किये।

























