
हापुड़: बंदरों के उत्पात से कब मिलेगी निजात?
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ में बंदरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। हालांकि बंदरों को पकड़ने के लिए नगर पालिका ने अभियान छेड़ा हुआ है लेकिन अभी भी क्षेत्र में सैकड़ों की संख्या में बंदर घूम रहे हैं। हापुड़ के आर्य नगर में बंदरों ने गुरुवार को जमकर उत्पात मचाया जिसकी वजह से क्षेत्रवासी मजबूरन घरों में कैद हो गए। लोगों ने मामले में नगर पालिका से अभियान को गति देने की मांग की है। हापुड़ के आर्य नगर, जवाहर गंज तथा राधापुरी के लोगों ने बताया कि इलाके में बंदरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। आवारा बंदरों की वजह से लोग बेहद परेशान है। बंदर कभी भी उत्पात मचा हैं। लोगों के घरों में घुस जाते हैं तथा आने-जाने लोगों पर भी हमला कर देते हैं। नगरपालिका ने पहले ही बंदरों को पकड़ने का अभियान छेड़ा हुआ है लेकिन अभी तक क्षेत्र के सभी बंदरों को पकड़ नहीं गया जिसकी वजह से लोग बेहद परेशान हैं।
सिद्धार्थ चिल्ड्रन एकेडमी, हापुड़ में एडमिशन हेतु सम्पर्क करें: 8218066639





























