हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ में पुलिस पटाखे छोड़ने वाले साइलेंसर का प्रयोग कर रहे बुलेट सवारों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है लेकिन पुलिस की कार्रवाई से यह पटाखा लगा साइलेंसर बेचने वाले दुकानदार दूर हैं। यह साइलेंसर हापुड़ में धड़ल्ले से बिक रहा है। पुलिस की सख्ती का असर इतना है कि यह दुकानदार चोरी-छिपे साइलेंसर बेच रहे हैं। आर्डर पर मंगवाकर पटाखे वाले साइलेंसर बेचे जा रहे हैं जो ध्वनि प्रदूषण को बढ़ावा देते हैं।
हापुड़ के सूर्य विहार, दिल्ली रोड, गढ़ रोड, बुलंदशहर रोड आदि इलाकों में धड़ल्ले से चोरी छुपे यह साइलेंसर बेचा जा रहा है लेकिन पुलिस दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई नहीं कर रही। पटाखे वाले साइलेंसर को बेचने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।
दिल्ली की डॉ शूची तनेजा दुआ अब हापुड़ शहर में : 7017732103






























