
👁 0 views Views
हापुड़, सीमन/संजय कश्यप (ehapurnews.com): हापुड़ के निजामपुर बाईपास के पास एक विशाल ट्रक के चार पहिएं नाले में फंस गए। इस दौरान यातायात व्यवस्था मामूली रूप से प्रभावित हो गई जिसके बाद क्रेन की मदद से ट्रक को हटवाया गया। इसके बाद सभी ने राहत की सांस ली।
मामला शुक्रवार का है जब एक विशाल ट्रक जैसे ही निजामपुर बाईपास पर पहुंचा तो चालक ने ट्रक को एक प्लॉट की तरफ मोडा जिसके बाद ट्रक के कुछ पहिए नाले में फंस गए। इस दौरान उसका पीछे का हिस्सा हाईवे पर फंस गया जिसकी वजह से यातायात मामूली रूप से अवरुद्ध हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने यातायात व्यवस्था को संभाला और क्रेन की मदद से विशाल ट्रक को हाईवे से हटवाया।
होलसेल दामों पर हापुड़ से खरीदें अलमीरा व डोर हैंडल की नई रेंज: 9568911464




























