हापुड़, सीमन (ehapurnews.com ) : हापुड़ के वार्ड नंबर 40 में इन दिनों कई मुद्दे गर्मा रहे हैं जिनमें से प्रमुख मुद्दा क्षेत्र में गंदगी है। स्थानीय क्षेत्रवासियों का कहना है कि जब तक इलाके की पूरी तरीके से साफ सफाई नहीं होगी तब तक क्षेत्र का विकास कैसे होगा? गंदगी की वजह से मोहल्ले में बीमारियां, मच्छर पनप रहे हैं। वहीं क्षेत्र की समस्याओं को लेकर जब E-Hapur News ने मोहल्लेवासियों से बातचीत की तो उन्होंने क्या कुछ कहा आपको सुनाते हैं।
वार्ड नंबर 40 में त्रिलोकीपुरम, सैनी नगर, रफीक नगर आंशिक मोहल्ले आते हैं। जहां के सभासद हाजी अयूब का कहना है कि उन्होंने क्षेत्र में काफी विकास किया है। सभासद हाजी आयु अयूब ने क्या कहा उससे पहले आपको सभासद के बारे में थोड़ी जानकारी दे देते हैं। 53 वर्षीय अयूब ने बहुजन समाज पार्टी के टिकट पर साल 2017 में नगर पालिका परिषद हापुड़ के वार्ड 40 के सभासद का चुनाव लड़ा था जिनकी चुनाव के दौरान शैक्षिक योग्यता आठवीं पास थी। सभासद बनने के बाद उन्होंने क्या कहा आइए सुनाते हैं।
एक तरफ सभासद का कहना है कि उन्होंने क्षेत्र में काफी विकास किया है। वहीं क्षेत्र के लोगों का कहना है कि अब बदलाव का समय आ गया है।
































