👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की गढ़ रोड पर हालात बेहद खराब बने हुए हैं जहां सड़क पर भरा पानी विभाग पर कई सवाल उठा रहा है। हालात यह है कि हापुड़ की गढ़ रोड पर स्थित सरकारी अस्पताल के बाहर नालों में भी जलभराव की स्थिति है जिसकी वजह से यहां आने वाले मरीजों और तीमारदारों पर बीमारियों का संकट मंडरा रहा है। यदि फ्लाईओवर से उतर कर आगे की तरफ चलेंगे तो आपको इसी तरह की तस्वीर नजर आएगी जो नगर पालिका परिषद द्वारा नालों की सफाई ना होने के चलते बनी हुई है। बता दें कि नालों की समय पर सफाई ना होने की वजह से यह तस्वीर बनी है। प्रदेश में मानसून भी एक्टिव हो चुका है। ऐसे बारिश होने की संभावना लगातार बरकरार है। यदि नालों की सफाई नहीं हुई तो जलभराव का यह क्रम जारी रहेगा।


























