
हापुड़: एलएन रोड पर भरा पानी, जलस्तर में हुई बढ़ोतरी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की गढ़ रोड से एलएन रोड जाने वाला रास्ता जल भराव के कारण लोगों के लिए आफत बना हुआ है। भले ही क्षेत्र में नाला निर्माण की प्रक्रिया चल रही है लेकिन जगह-जगह पानी भरा होने की वजह से बाइक सवार गिरकर चोटिल हो रहे हैं। लोगों को आवाजाही में परेशानी हो रही है जिन्होंने पंप के माध्यम से पानी निकलवाने की मांग की है। इस मार्ग पर पिछले कई दिनों से पानी भरा हुआ है जो लगातार बढ़ता जा रहा है जिसकी वजह क्षेत्रवासी बेहद परेशान है।
आपको बता दें कि एलएन रोड से प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में लोगों का आना-जाना लगा रहता है लेकिन हालात यह है कि यहां अक्सर पानी भरा रहता है जिसकी वजह से यहां से निकलना लोगों के लिए जी का जंजाल बन गया है। लोगों की मांग है कि जल्द से जल्द पानी की निकासी की जाए।
गाय व भैंस के दूध का शुद्ध घी खरीदने के लिए संपर्क करें: 9068607739

























