
हापुड़: शिवपुरी में हो रही पानी की बर्बादी, जिम्मेदार कौन?
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के मोहल्ला न्यू शिवपुरी में गणेश चौक के पास नगर पालिका की पाइपलाइन कटने से सैंकडों लीटर साफ पानी की बर्बादी हो रही है। शनिवार की रात लोगों की नजर इस पर पड़ी और पानी की बर्बादी अभी तक जारी है। नाली में पानी बर्बाद हो रहा है जिसकी वजह से चारों तरफ पानी ही पानी हो गया है। लोगों ने मामले में नाराजगी जाहिर की है। हालांकि नगर पालिका के जलकल विभाग के सहायक अभियंता विकास कुमार ने बताया कि मोहल्ले में पीछे की कुछ गलियों में दूषित पेयजल आने की शिकायत थी। पाइपलाइन को साफ करने के लिए पालिका की ओर से पाइप को काटकर लाइन की सफाई कराई गई थी। वहीं स्थानीय लोगों ने इसे पेयजल बर्बादी बताया है और मामले में कार्रवाई की मांग की है।
स्थानीय लोगों ने बताया कि शिवपुरी में पाइपलाइन फटने से लगातार बर्बादी हो रही है। पानी काफी तेजी से बह रहा है। अभी तक सैकड़ों लीटर पानी लापरवाही की भेंट चढ़ गया है। इसका जिम्मेदार कौन है?
कैटरिंग के लिए संपर्क करें राधे कृष्णा कैटर्स: 9897892601


























