हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ नगर पालिका परिषद के चुनाव 11 मई को होंगे। ऐसे में प्रत्याशी पूरे दमखम के साथ चुनावीरण में जुटे हुए हैं। हापुड़ के वार्ड नंबर 34 से भारतीय जनता पार्टी ने सभासद पद का टिकट संतोष पेंट वाले विनीत गर्ग की पत्नी रीना गर्ग को दिया है जो दिन-रात लगातार जनसंपर्क कर रही हैं और लोगों से अपने पक्ष में मतदान करने की अपील कर रही हैं। रीना गर्ग ने बताया कि यदि वह चुनाव में जीत हासिल करेंगी तो आवारा कुत्तों और बंदरों के आतंक से लोगों को निजात मिलेगी। क्षेत्र में आवारा कुत्तों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है जिसकी वजह से लोगों को काफी परेशानी होती है। ऐसे में वह इस समस्या का समाधान करेंगी।
इसी के साथ भाजपा की वार्ड नंबर 34 से प्रत्याशी रेनू गर्ग ने कहा कि क्षेत्र में साफ सफाई के साथ-साथ फागिंग और प्रकाश पथ की भी उचित व्यवस्था की जाएगी और महिलाओं के लिए एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाया जाएगा जिसके माध्यम से क्षेत्र की महिलाएं 24*7 अपनी समस्या से अवगत करा सकती हैं। रेनू और उनके समर्थक हापुड़ के श्रीनगर में स्थित चुनाव कार्यालय से चुनाव में जीत हासिल करने के लिए रणनीति तैयार कर रहे हैं।





























