
हापुड़: तेज आंधी के कारण गिरी निर्माणाधीन मकान की दीवार, बच्ची घायल
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के मजीदपुरा में निर्माणाधीन मकान की दीवार गिरने से एक बच्ची घायल हो गई जिसे आनन-फानन में पुलिस अस्पताल लेकर पहुंची जहां चिकित्सकों ने उसका उपचार किया। दरअसल शुक्रवार की शाम हापुड़ में अचानक मौसम ने करवट ली और तेज आंधी शुरू हो गई जिसकी वजह से जगह-जगह पेड़, होल्डिंग्स, दीवार आदि गिर गए, ऐसे में हापुड़ के मुजीदपुरा में एक निर्माणाधीन मकान की दीवार भी तेज आंधी के कारण गिर गई। वहीं पास में खेल रही एक बच्ची इस दीवार की चपेट में आ गई जिससे वह घायल हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और बच्ची को अस्पताल पहुंचाया।
VEDAM INTERNATIONAL SCHOOL: Admissions open for Play Group to Class V: 9536100111 || By Bhagatji Educational Trust






























