
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में सोमवार की सुबह सड़कों पर ज़बरदस्त कोहरा छा गया। ऐसे में विजिबिलिटी काफी ज़्यादा प्रभावित हो गई जिसकी वजह से वाहन चालकों को वाहन चलाने में परेशानी का सामना करना पड़ा। दृश्यता इस कदर प्रभावित थी कि वाहनों के पहिए भी थम गए जिसकी वजह से धीमी गति से वाहन सड़क पर उतरे।
हापुड़ में मौसम में हो रहे उतार-चढ़ाव से लोग बेहद परेशान है। लोगों के स्वास्थ्य पर भी इसका असर पड़ रहा है। रविवार को निकली तेज धूप के बाद सोमवार को सड़कों ने कोहरे की चादर ओढ़ ली। साथ ही तापमान में गिरावट दर्ज की गई। सोमवार की सुबह लोग जब सड़कों पर उतरे तो देखा कि सड़क पर जबरदस्त कोहरा छाया हुआ है। ऐसे में एतियातन के साथ वाहन चालकों ने वाहन को सड़क पर चलाया।























