हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ के वार्डों की स्थिति क्या है और सभासदों ने कितना विकास किया है? ऐसे में इन सवालों के जवाब तलाशने के लिए ई-हापुड़ न्यूज़ की टीम मंगलवार को हापुड़ के वार्ड नंबर 28 में पहुंची जहां मोहल्ला भंडापट्टी, कोटला मेवतियान आंशिक पहुंची और सभासद बाबू सलमान से बात की जिन्होंने बताया कि क्षेत्र में कितना विकास हुआ है?
सभासद का कहना है कि उन्होंने भंडापट्टी समेत विभिन्न इलाकों में सड़कों का निर्माण करवाया है जो हिस्सा रह गया है वहां जल्द ही निर्माण कराया जाएगा.वहीं क्षेत्र की जनता ने सभासद द्वारा किए गए कार्यों को लेकर क्या कुछ कहा आइए आपको सुनाते हैं.
ई-हापुड़ न्यूज की टीम हापुड़ के विभिन्न वार्डों में जाकर सभासद द्वारा किए गए विकास कार्यों के बारे में सवाल पूछ रही है. जल्द ही टीम आपके क्षेत्र में पहुंचेगी और इन सवालों के जवाब तलाशेगी.





























