
हापुड़: तालिबानी सजा की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की दस्तोई रोड पर स्थित आदर्श नगर कॉलोनी के पास कुछ लोग एक युवक को घर से बुलाकर ले गए और खेतों में ले जाकर उसे तालिबानी सजा दी। वायरल वीडियो में दबंग युवक को करंट देने की बात भी कर रहे हैं। मामले से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
सोमवार की सुबह जनपद हापुड़ में एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई। वायरल वीडियो हापुड़ के मोहल्ला आदर्श नगर के पास की बताई जा रही है जिसमें मोबाइल चोरी का आरोप लगा दबंगों ने एक युवक को मुर्गा बनाया। उसके ऊपर ईंट रखकर उसे लाठी-डंडों से पीटा। उसके बाद दबंगों ने युवक को करंट देने तक की बात कही। तालिबानी सजा की वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुई तो पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई।























