
हापुड़: स्टंटबाज की वीडियो वायरल
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ में स्टंटबाज लगातार स्टंटबाजी कर रहे हैं। ताजा मामला हापुड़ के प्रीत विहार से सामने आया है जहां एक बाइक सवार युवक ने जमकर स्टंटबाजी की। बिना हेलमेट के सड़क पर उतरे बाइक सवार ने आगे का पहिया उठाकर खूब स्टंट किया जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। क्षेत्र वासियों ने स्टंट वाजों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
हापुड़ में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रही है जिसमें बाइक सवार युवक आगे से बाइक को उठाकर स्टंट कर रहा है। स्टंट बाजी को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। लोगों ने मामले में कार्रवाई की मांग की है।























