
हापुड़: वाहन चोरों के हौसले बुलंद, पिकअप हुई चोरी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र की बुलंदशहर रोड पर जैन कन्या इंटर कॉलेज के सामने खड़ी एक पिकअप को चोरों ने चुरा लिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात चोरों पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मजीदपुरा शिवदयालपुरा निवासी राशिद ने मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि 31 मार्च की शाम करीब 6:00 बजे उन्होंने अपनी पिकअप बुलंदशहर रोड स्थित जैन कन्या इंटर कॉलेज के सामने खड़ी की थी। 1 अप्रैल की सुबह करीब 8:00 बजे वह पिकअप लेने पहुंचे तो देखा कि पिकअप वहां से गायब थी। उन्होंने उसे काफी तलाशा तो हाथ नहीं लगी। उसके बाद पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
Admission open (2026-27)
S.A International School
Call- 9258003065
Email-id stasfee.internationalschool@gmail.com



























