
हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र में सड़क हादसे के दौरान एक गाड़ी अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। सड़क हादसे के दौरान चीख पुकार मच गई और चार लोग घायल हो गए। सूचना पर देहात थाना प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार मौके पर पहुंचे और घायलों का हाल जाना। साथ ही क्षतिग्रस्त गाड़ी को बाहर निकाला। गनीमत रही कि किसी को ज्यादा चोट नहीं आई।मामला शनिवार की देर शाम का है जब मेरठ से पिलखुवा की ओर जा रही एक गाड़ी में अशरफ, हसरत, इकरार और दिलदार सवार थे। बताया जा रहा है कि चारों बारात में शामिल होने के लिए पिलखुवा जा रहे थे। जैसे ही गाड़ी देहात क्षेत्र के धनौरा कट के पास पहुंची तो गाड़ी अनियंत्रित होकर हाईवे से उतरकर खेतों में खाई में जा गिरी। सड़क हादसे में चीख पुकार मच गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और कार सवार लोगों का हाल जाना।






















