हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की बुलंदशहर रोड पर स्थित आवास विकास कॉलोनी में अवैध रूप से चल रहे त्यागी नर्सिंग होम के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग ने शुक्रवार को कार्रवाई करते हुए उसे सील कर दिया। स्वास्थ्य विभाग ने इससे पहले नोटिस जारी कर दस्तावेज मांगे थे लेकिन अस्पताल की ओर से कोई कागजात ना दिखाए जाने पर स्वास्थ्य विभाग ने यह कार्रवाई की है। जिस दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम ने यहां छापा मारा था उस समय तीन मरीज भर्ती मिले थे जिनमें से दो का हर्निया और एक का पित्त की थैली का ऑपरेशन हुआ था।

हापुड़ की बुलंदशहर रोड़ पर आवास विकास कालोनी में स्थित त्यागी नर्सिंग होम में नियमों को दरकिनार कर मरीजों का ऑपरेशन किया जा रहा था। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग पर कई सवाल खड़े होने लगे जिसने दो दिन पहले अस्पताल पर छापा मारा तो मौके पर मौजूद चिकित्सक बीएमएस की डिग्री ही दिखा पाए। नोटिस जारी करने के पश्चात अस्पताल की ओर से संतोषजनक जवाब न मिलने पर शुक्रवार को अस्पताल को सील कर दिया।
Tuitions available: contact 7351945695





























