
👁 19 views Views
हापुड़: कार्य क्षेत्र में हुए बदलाव से भिड़ी दो पैथोलॉजिस्ट
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ जिला अस्पताल में तैनात दो पैथोलॉजिस्ट चिकित्सकों के कार्य क्षेत्र में हुए बदलाव के कारण जमकर नोक झोंक हुई। सीएमएस के सामने ही दोनों पैथोलॉजिस्ट के कार्य क्षेत्र में बदलाव से अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
जानकारी के अनुसार दोनों पैथोलॉजिस्ट के कार्य क्षेत्र में बदलाव किया गया है जिसके बाद दोनों में कहासुनी हो गई। दोनों ही मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर हेमलता सिंह के पास पहुंची तो दोनों में जमकर कहासुनी हुई। यह मुद्दा पूरे दिन चर्चा का विषय बना रहा। हालांकि अधिकारियों का कहना है कि मामले को सुलझाया जाएगा।
MONAD UNIVERSITY: ADMISSION OPEN 2026-2027 || Free Education for Girls in Selected Courses: 8475074951,52



























