हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र के ततारपुर बाईपास के पास एक गाड़ी ने शिवभक्तों में टक्कर मार दी। सड़क हादसे के दौरान दो शिव भक्त घायल हो गए। सूचना पाकर पुलिस व एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया जिनका उपचार जारी है। पुलिस ने गाड़ी को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार कुछ भक्त हरिद्वार से जल लेकर राजस्थान लौट रहे थे। जैसे ही वह गुरुवार की शाम करीब 6:00 बजे के आसपास ततारपुर बाईपास पर पहुंचे तो अचानक एक गाड़ी ने भक्तों को टक्कर मार दी। सड़क हादसे के दौरान राजस्थान निवासी दो भक्त घायल हो गए। सूचना पाकर पुलिस तथा एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों का उपचार कराया। पुलिस ने गाड़ी को कब्जे में ले लिया है और मामले की जांच जारी है।
सभी प्रकार के बीमों के लिये संपर्क करें : 9756129288


























