
हापुड़, सीमन/संजय कश्यप (ehapurnews.com): एफसीआई से निकले ट्रक एक बार फिर सवालों के कटघरे में है। यह ट्रक हापुड़ की मेरठ रोड पर स्थित ढाबे के पास से होकर गुजरे। मामले में तरह-तरह की बात सामने आ रही है जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। साथ ही पूर्ति विभाग को भी मामले से अवगत कराया। बताया जा रहा है कि इस दौरान कुछ कट्टे भी जंगल से बरामद हुए हैं। विभिन्न पहलुओं पर मामले की जांच जारी है। बताते चलें कि से पहले भी आठ ट्रक हापुड़ की मोदीनगर रोड पर स्थित चौधरी ढाबा से पकड़े जा चुके हैं जो राशन की कालाबाज़ारी में लिप्त थे। टीम जांच कर रही है कि क्या अभी भी ट्रांसपोर्टर और माफिया का गठ जोड़ जारी है?
मामला बुधवार की रात का है जब एक ट्रांसपोर्टर का ट्रक हापुड़ की मेरठ रोड पर स्थित एफसीआई गोदाम से निकला और वह मोदीनगर रोड पर स्थित एक अन्य ढाबे पर कुछ देर के लिए रुका। संदिग्ध गतिविधि प्रतीत होने पर लोगों ने पुलिस को मामले की सूचना दी जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और पूर्ति विभाग के अधिकारियों को भी मामले से अवगत कराया। इस दौरान जंगल से कुछ कट्टे भी बरामद हुए हैं। अंदेशा है कि यह ट्रक चालक ने यहां फेंके हैं। पुलिस, पूर्ति विभाग और अन्य विभाग मामले की जांच पड़ताल कर रहे हैं।






























