
हापुड़: रात में सड़क के बीच ट्रक खड़ा कर माल की लोडिंग व अनलोडिंग, हो सकता है हादसा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के पक्का बाग के पास बीती रात 12 टायरा ट्रक सड़क के बीच खड़ा कर अनलोड किया गया जिसकी वजह से यातायात नियमों का उल्लंघन हुआ। सड़क के बीच ट्रक को खड़ा कर अनलोड करना गंभीर हादसे का कारण भी बन सकता है। मामले की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। अचंभे की बात तो यह है कि पास ही चौराहा स्थित है। ऐसे में यातायात व स्थानीय पुलिस ने इस ट्रक को साइड कराने की ज़हमत तक नहीं उठाई।
हापुड़ से पक्काबाग जाने वाले रास्ते पर रविवार की रात 12 टायरा ट्रक सड़क के बीच खड़ा कर अनलोड किया गया। ऐसे में रात के समय फर्राटा भरने वाले वाहन हादसे का शिकार हो सकते हैं। यह मार्ग काफी चलता हुआ रास्ता है जिससे बड़ी संख्या में लोगों का आवनगमन होता है। लोगों ने इस तरह माल के लोडिंग व अनलॉडिंग पर चिंता जाहिर की है।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग के लिए अब रविवार को भी डॉक्टर शिशिर गुप्ता से लें परामर्श: 8979824365


























