हापुड़: मेरठ रोड पर पलटा ट्रक
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ की हापुड़-मेरठ रोड पर सड़क के बीच बने डिवाइडर पर रिफ्लेक्टर ना होने के कारण एक ट्रक इस डिवाइडर से टकराकर पलट गया जिसकी वजह से ट्रक बुरी तरीके से क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं आसपास मौजूद लोगों ने ट्रक में सवार चालक का हाल जाना। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी। बता दें कि यह ट्रक एआरटीओ कार्यालय से पहले जनपद हापुड़ की सीमा में असौड़ा वाले मार्ग के पास पलटा है।

बुधवार को जब हापुड़ और मेरठ के लोगों ने आना-जाना शुरू किया तो देखा कि हापुड़ मेरठ रोड पर एआरटीओ कार्यालय से पहले एक ट्रक सड़क किनारे पलटा हुआ है। बताया जा रहा है कि डिवाइडर से टकराकर यह ट्रक अचानक पलट गया जिससे चीख पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी।
रेमंड के लिए पहुंचे हापुड़ के आर. के. प्लाजा, कॉल करें: 8791513811


































