
हापुड़: धान से भरा ट्रक पलटा
हापुड़, सीमन/संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र में ततारपुर फ्लाईओवर के नीचे धान से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। सड़क हादसे के दौरान के कट्टे सड़क पर बिखर गए। सूचना पर देहात थाना प्रभारी विजय कुमार गुप्ता पुलिसबल के साथ मौके पर पहुंचे और चालक का हाल जाना। इस दौरान चालक मामूली रूप से चोटिल हो गया। चिकित्सक को मौके पर बुलाकर इलाज कराया गया।
देहात थाना प्रभारी विजय कुमार गुप्ता ने बताया कि एक ट्रक गढ़मुक्तेश्वर से हरियाणा की तरफ जा रहा था जिसमें धान भरा हुआ था। जैसे ही ट्रक ततारपुर फ्लाईओवर के नीचे पहुंचा तो अचानक चालक ने नियंत्रण खो दिया और ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्रक का चालक वसीम निवासी बागपत हादसे के दौरान मामूली रूप से चोटिल हो गया जिसे चिकित्सक द्वारा मौके पर बुलाकर उपचार कराया गया।
दिवाली, भाईदूज व शादी पर बजट में तैयार कराए गिफ्ट हैंपर: 8267052526 या 8882657514






























