👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की गढ़ रोड पर जवाहर गंज के बाहर हाईवे से गुजर रहे तारों में अचानक स्पार्किंग होने लगी। निकल रही चिंगारियां को देखकर लोगों ने दूरी बनाने में ही भलाई समझी। आवाज इस कदर थी मानो आसपास कहीं गोलियां चल रही हो। इस दौरान क्षेत्रवासियों में दहशत मच गई। हालांकि कुछ देर बाद स्पार्किंग अपने आप ही बंद हो गई।
शनिवार को क्षेत्र में हुई बारिश के बाद तारों में स्पार्किंग शुरू हो गई। इस दौरान हाईवे से गुजर रहे वाहनों ने दूरी बनाने में ही भलाई समझी और यातायात जाम हो गया। कुछ मिनट तक स्पार्किंग होती रही जिसके रुकने के बाद राहगीर अपनी-अपनी मंजिल की ओर रवाना हुए।
































