हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की मेरठ रोड पर स्थित मोहल्ला आवास विकास कॉलोनी में बीती रात ओवरलोडिंग के कारण ट्रांसफार्मर में अचानक आग लग गई जिससे ट्रांसफार्मर धू-धू कर जलने लगा। क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। गुरुवार की सुबह विद्युतकर्मी मौके पर पहुंचे और ट्रांसफार्मर को बदला। गर्मी में सभी के पसीने छूट गए। क्रेन की मदद से नया ट्रांसफार्मर रखा गया जिसके बाद विद्युत आपूर्ति सुचारू हुई और सभी ने राहत की सांस ली।

प्राप्त जानकारी के अनुसार हापुड़ की मेरठ रोड पर स्थित आवास विकास गांधी विहार कॉलोनी में रखे ट्रांसफार्मर में आग लग गई जिसकी वजह से विभिन्न मोहल्लों की बिजली गुल रही जिससे क्षेत्रवासियों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ा। गुरुवार की सुबह विद्युत कर्मी मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत कर क्रेन की मदद से ट्रांसफार्मर को बदला और क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति सुचारू हुई जिसके बाद सभी ने राहत की सांस ली।
कम से कम ब्याज पर लोन लेने के लिए संपर्क करें: 9756129288

































