👁 0 views Views
हापुड़, सीमन/अशोक तोमर (ehapurnews.com): हापुड़ के मोहल्ला चेना पुरी में खुले में रखा यह ट्रांसफार्मर हादसों को न्योता दे रहा है जिसकी वजह से आने-जाने वाले पशुओं की जान पर खतरा मंडरा रहा है। ट्रांसफार्मर को खुले में रखने की वजह से इससे गुजरने वाले तार कभी भी हादसे का कारण बन सकते हैं। बिजली विभाग की लापरवाही का यह नमूना हापुड़ के चैना पुरी का है जहां ट्रांसफार्मर को कवर नहीं किया गया जिसकी वजह से हादसे का खतरा मंडरा रहा है। लोगों का कहना है कि ट्रांसफार्मर को कवर किया जाए क्योंकि खाने की तलाश में आवारा पशु यहां पहुंच जाते हैं। करंट की चपेट में आने से उनकी मौत हो सकती है।
एक ही दुकान से प्लास्टिक का सारा सामान होलसेल दाम पर खरीदें: 9359986878





























