हापुड़ः टमाटर के भाव औंधे मुंह गिरे
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ मंडी में टमाटर की निरंतर आवकें बढ़ने से शुक्रवार को भाव औंधे मुंह गिरे और थोक में 100 रुपए किलो रह गए जबकि दिल्ली मंडी में टमाटर थोक में 75 रुपए प्रति किलो बिकने की खबरें है।
हापुड़ में कर्नाटक, महाराष्ट्र तथा बैंगलौर का टमाटर खूब आ रहा है और टमाटर में निरंतर मंदी को देखते हुए ग्राहक भी कम मात्रा में ले रहा है। होटल, रेस्टोरेंट तथा बर्गर आदि विक्रेता भी टमाटर पर चुप्पी साधे है और उम्मीद लगाए है कि अगले हफ्ते टमाटर 50 रुपए प्रति किलो पर आ जाएगा, दूसरे विवाह सीजन भी नहीं है। हापुड़ के गली-मौहल्लों में फेरी वाले टमाटर 120 रुपे प्रति किलो बेच रहे है। टमाटर के निरंतर टूट रहे भावों से गृहणी खुश नजर आ रही है।
किराने के सामान की फ्री होम डिलीवरी : 7302805950





























