
हापुड़: चालकों की कमी दूर करने के लिए रोडवेज डिपो में संविदा पर चालकों की होगी भर्ती
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ रोडवेज डिपो में संविदा चालकों की भर्ती होगी। परिवहन निगम में चालकों की कमी के कारण यह फैसला लिया गया है। चालकों की कमी दूर करने के लिए परिवहन निगम ने आवेदन भी मांगे हैं। संविदा चालक बनने के लिए इच्छुक लोग डिपो में किसी भी कार्य दिवस में आवेदन कर सकते हैं।
सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक रणजीत सिंह ने बताया कि डिपो में पर्याप्त संख्या में बसें उपलब्ध है लेकिन चालकों की कमी के कारण संचालन प्रभावित होता है। संविदा चालक बनने के लिए इच्छुक चालक आवेदन किसी भी कार्य दिवस में डिपो में कर सकते हैं। भारी वाहन चलाने का दो वर्ष का पुराना लाइसेंस, न्यूनतम शैक्षिक योग्यता, आठवीं पास होना अनिवार्य है। भर्ती के लिए आवेदन का टेस्ट भी पास करना होगा।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग की पीड़ित महिलाएं अब रविवार को भी डॉ. रुचिका गुप्ता से ले सकेंगी परामर्श: 8979824365


























