
हापुड़: दबंगों ने गाड़ियों में की तोड़फोड़
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र में दबंगों ने घर में घुसकर जमकर उत्पात मचाया। साथ ही घर के बाहर खड़ी सेंट्रो और थार गाड़ी में भी तोड़फोड़ की। इस दौरान क्षेत्रवासियों में दहशत की स्थिति बन गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मामला रविवार की रात का है जब हापुड़ कोतवाली क्षेत्र की बुलंदशहर रोड पर स्थित फिरोज बिल्डिंग के पास कुछ दबंगों ने गाड़ी में जमकर तोड़फोड़ की। इस दौरान क्षेत्रवासियों में हड़कंप मच गया। दबंग कार में तोड़फोड़ कर फरार हो गए। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने घर में घुसकर भी जमकर उत्पात मचाया। पीड़ित पक्ष ने मामले में कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग की पीड़ित महिलाएं अब रविवार को भी डॉ. रुचिका गुप्ता से ले सकेंगी परामर्श: 8979824365

























