
👁 0 views Views
हापुड़: शहरी क्षेत्र में मिले डेंगू के तीन मरीज, अब तक का आंकड़ा पहुंचा 19
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में डेंगू के तीन और मरीज मिले हैं। डेंगू के अब तक मिले मरीजों की संख्या बढ़कर 19 पहुंच गई है। मंगलवार को मिले डेंगू के तीनों मरीजों का उपचार अस्पताल में चल रहा है। इसी के साथ 48 स्थानों पर मिले लार्वा को भी नष्ट कराया गया है।
जनपद हापुड़ के शहरी क्षेत्र के मोहल्ले में मंगलवार को तीन मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई। डीएमओ डॉक्टर सत्येंद्र कुमार ने बताया कि तीनों मरीजों का उपचार चल रहा है। उनके घरों में भी काफी मात्रा में लार्वा मिला है जिसे नष्ट करा दिया गया है।
Brainwaves International School: Admissions Open 2025-26 (Playgroup – Grade XI)


























