हापुड़: दरवाजे के कुंडे काटकर घर में घुसे चोरों ने की लाखों की चोरी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र की अपना घर कॉलोनी में चोरों ने एक बंद मकान को अपना निशाना बनाया। घर में मौजूद लोग अयोध्या दर्शन करने के लिए गए हुए थे। इसी बीच चोर दरवाजे के कुंडे को काटकर भीतर दाखिल हुए और उन्होंने चोरी को अंजाम दिया। चोर घर में रखी नकदी, आभूषण लेकर फरार हो गए।
जानकारी के अनुसार सन्नी सैनी का मकान अपना घर कॉलोनी में है। सन्नी की मोबाइल एसेसरीज की दुकान है। वह शनिवार की शाम को अपने परिवार के साथ अयोध्या में श्री राम मंदिर दर्शन करने के लिए गए थे। रविवार की सुबह लोगों ने बताया कि उनके घर के दरवाजे खुले पड़े हैं। जब वह मौके पर पहुंचे तो पता चला कि चोर घर के कुंडे काट कर भीतर दाखिल हुए और जमकर तांडव मचाया। चोरों ने मकान में संदूक से तिजोरी के ताले भी तोड़ दिए। इसके बाद उन्होंने पुलिस को मामले से अवगत कराया। परिजन 16 जुलाई को लौटेंगे। ऐसे में तभी मामले की सटीक जानकारी हासिल होगी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
दिल्ली की डॉ शूची तनेजा दुआ अब हापुड़ शहर में : 7017732103
सरस्वती कॉलिज ऑफ फार्मेसी में प्रवेश प्रारम्भ : 8791865453, 7217316586






























